अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का दावा- भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का किया है कमिटमेंट
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दावा किया है कि भारत-अमेरिका वार्ता के दौरान भारत ने अतिरिक्त रूसी तेल नहीं खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। यह बयान दोनों देशों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के बाद आया है। वहीं, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मुद्दे पर कहा कि भारत अपने फैसले खुद लेने की नीति पर कायम है।