अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बनेंगे क्यूबा के राष्ट्रपति? ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें एक X यूज़र ने सुझाव दिया था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को 'क्यूबा का राष्ट्रपति' बनाया जाना चाहिए। ट्रंप ने इसे रीपोस्ट करते हुए लिखा, "मुझे यह सुनने में अच्छा लग रहा है!" गौरतलब है, ट्रंप ने क्यूबा को चेतावनी दी थी।