जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डिमन ने अमेरिकी शेयर बाज़ार की अनिश्चितता को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी बाज़ार की क्रैश होने की बहुत संभावना है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि यूएस मार्केट एक बड़ा करेक्शन देख सकता है जो बाज़ार व विशेषज्ञों के अनुमानों से 3 गुना अधिक हो सकता है।