अमेरिकी शेयर बाज़ार में महज़ 7-दिनों में निवेशकों के $6-ट्रिलियन डूब गए हैं जो पाकिस्तान जैसी 14-15 अर्थव्यवस्थाओं के बराबर है। इस दौरान S&P-500 लगातार सातवें कारोबारी दिन गिरकर बंद हुआ जबकि नैस्डैक-100 में 5.6% की गिरावट आई। AI में भारी निवेश, कंपनियों की कमाई पर सवाल और बढ़ते वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों की चिंता से यह बिकवाली हुई है।