Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने पूर्व IMF मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ के अमेरिकी बाज़ारों के मूल्यांकन और अत्यधिक कर्ज़ को लेकर जताई गई चिंता का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा, "अमेरिकी शेयर बाज़ार एक बड़े बुलबुले में है। सिस्टम में लीवरेज जिस हद तक है...2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट जैसी...किसी प्रणालीगत घटना की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।"