अमेरिकी शहर में गिरी भूरी बर्फ, प्रशासन ने लोगों से कहा- बर्फ को खाएं या छुए नहीं

अमेरिकी शहर रम्फोर्ड में भूरी बर्फ गिरने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे बर्फ को खाएं नहीं और छुए नहीं। अधिकारियों ने कहा कि एक मिल में गड़बड़ी के चलते ब्लैक लिकर हवा में रिलीज़ होने के कारण भूरी बर्फ गिरी जो नॉन-टॉक्सिक है लेकिन त्वचा के लिए इरिटेशन पैदा कर सकती है।