अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर 2 और विमान 15 और 16 फरवरी को भारत आएंगे। 15 फरवरी को आ रही फ्लाइट 119 अप्रवासियों के साथ अमृतसर पहुंचेगी जिसमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33 और गुजरात के 19 लोग सवार होंगे। इससे पहले, 5 फरवरी को अमेरिका से 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक फ्लाइट अमृतसर पहुंची थी।