अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचे विमान से 2 कज़न को क्यों तुरंत किया गया गिरफ्तार?
अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट (पंजाब) पर उतरा जिसके बाद 2 कज़न को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने बताया कि संदीप और प्रदीप, पटियाला के राजपुरा कस्बे में दर्ज 2023 के मर्डर के एक मामले में वांछित हैं। साथ ही पुलिस ने दोनों को 'घोषित अपराधी' बताया था।