inshorts

अमेरिका से कौन-कौनसी दालें मंगवाता है भारत जिन पर मोदी सरकार ने लगाया 30% टैरिफ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बिना सार्वजनिक घोषणा के नवंबर-2025 से अमेरिकी दालों पर 30% आयात शुल्क लगा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिका से भारत पीली मटर, मसूर, चना और सूखी फलियों जैसी दालें मंगवाता है। वहीं, भारतीय आयातक अब कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, रूस और अफ्रीकी देशों से सस्ती दालें खरीदने की ओर झुक रहे हैं।