inshorts

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने 'जन गण मन' गाकर दीं भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर भारत को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैरी मिलबेन ने X पर लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के सशस्त्र बल और दुनियाभर में रहने वाले प्यारे भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!"