अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासियों में किन राज्यों के हैं कितने लोग?
अमृतसर एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचे सैन्य विमान में कुल 104 भारतीय हैं जिनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनमें से गुजरात-हरियाणा के 33-33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के 3 और उत्तर प्रदेश के 3 व चंडीगढ़ के 2 लोग हैं।