अमेरिका से निर्वासित गुजराती शख्स हुआ गिरफ्तार, पाकिस्तानी बनकर गया था विदेश

नकली पासपोर्ट पर यात्रा करने के आरोप में अमेरिका से निर्वासित गुजरात के एसी पटेल को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। पटेल पाकिस्तानी नागरिक नाज़िर हुसैन बनकर अमेरिका गया था। दरअसल, यह पासपोर्ट पाकिस्तानी शख्स हुसैन का ही था जो खो गया था। आरोपी पर धोखाधड़ी और पासपोर्ट के दुरुपयोग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है