अमेरिका से भारत डिपोर्ट होकर आए अवैध प्रवासियों के साथ क्या-क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
दिल्ली बार काउंसिल के चेयरमैन केके मनन ने इंडिया टुडे को बताया कि अगर अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों ने जाली दस्तावेज़ों से यात्रा की है तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। एडवोकेट कमलेश मिश्रा ने बताया कि यदि उन्हें वहां किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया होगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।