अमेरिकी सांसदों ने गूगल और एप्पल से टिक-टॉक हटाने का किया आग्रह

भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति समेत 2 अमेरिकी सांसदों ने एप्पल और गूगल से अपने ऐप स्टोर से टिक-टॉक को हटाने के लिए कहा है। इसको लेकर एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को पत्र लिखकर 19 जनवरी तक इसे हटाने की तैयारी करने को कहा गया है। गौरतलब है, भारत में टिक-टॉक बैन है।