inshorts

अमेरिका से समझौता खत्म होने के बाद भी मॉस्को परमाणु हथियार सीमा का करेगा पालन: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका के साथ परमाणु समझौते की समाप्ति के बाद भी रूस एक और वर्ष तक परमाणु हथियार सीमा का पालन करेगा। बकौल पुतिन, उम्मीद है कि अमेरिका भी संधि की सीमाओं का पालन करे। पुतिन ने कहा कि 2010 के न्यू स्टार्ट समझौते की समाप्ति से वैश्विक स्थिरता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।