अमेरिकी सरकार के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन खत्म होने के बावजूद क्यों नहीं है जश्न? जानें वजह
अमेरिका में इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन खत्म हो चुका है लेकिन माहौल में खुशी की बजाय नाराज़गी है। बकौल रिपोर्ट्स, डेमोक्रेट्स को मनचाही फंडिंग नहीं मिली, रिपब्लिकन पर जनता गुस्सा है और हज़ारों सरकारी कर्मचारी अब भी नुकसान झेल रहे हैं। गौरतलब है, राष्ट्रपति ट्रंप ने अस्थायी फंडिंग बिल को मंजूरी दी है जिससे सरकार जनवरी तक चलेगी।