अमेरिकी सरकार का जारी शटडाउन देश के इतिहास का बना तीसरा सबसे लंबा शटडाउन
अमेरिकी सरकार का शटडाउन 1-अक्टूबर से जारी है जो अब 20वें दिन में प्रवेश करने वाला है। यह देश के इतिहास का तीसरा सबसे लंबा शटडाउन है जो 1995 के 21-दिनों और 2018-19 के 35-दिनों वाले शटडाउन से पीछे है। 1981 के बाद यह 15वां शटडाउन है जो कांग्रेस द्वारा फंडिंग विधेयक पास न करने के कारण हुआ है।