inshorts

अमूल ने घटाईं दूध की कीमतें, ₹1 प्रति लीटर हुआ सस्ता

अमूल ने देशभर में दूध की कीमतों में कटौती की है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने बताया कि अमूल गोल्ड, अमूल ताज़ा और अमूल टी स्पेशल दूध की कीमतें ₹1 प्रति लीटर घटाई गई हैं। इससे पहले अमूल ने पिछले साल जून में देशभर में ₹3 प्रति लीटर तक दूध की कीमतें बढ़ाई थीं।