अमेज़न के आसपास के देशों में मेंढक के ज़हर से किया जाता है गंभीर बीमारियों का इलाज
अमेज़न क्षेत्र के आसपास के देशों में कुछ जनजातियां गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए पारंपरिक तरीके से मेंढक के ज़हर का इस्तेमाल करती हैं जिसे कंबो ट्रीटमेंट कहा जाता है। ट्रीटमेंट से पहले मरीज़ को एक लीटर पानी या कसाव सूप पिलाते हैं जिसके बाद हाथ-गले के पास गर्म रॉड से ज़ख्म कर वहां ज़हर भरते हैं।