पुलिस के मुताबिक, एक 44-वर्षीय पशु चिकित्सक युसुफ खान बहादुर खान ने अमरावती (महाराष्ट्र) के केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या करने के लिए दूसरों को उकसाया था। निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर उसकी हत्या की गई। बकौल पुलिस, "खान ने कोल्हे के खिलाफ एक वॉट्सऐप ग्रुप पर...पोस्ट किया...था...इसने आरोपियों को उकसाया...और उन्होंने...हत्या करने का फैसला किया।"