अमरिंदर की पाकिस्तानी दोस्त के आईएसआई से संबंधों की जांच करेंगे: पंजाब के डिप्टी सीएम

पंजाब के उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त व पत्रकार अरूसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "अमरिंदर कह रहे हैं कि पंजाब को आईएसआई से खतरा है तो हम अरूसा के आईएसआई से संबंधों की जांच भी करेंगे।"