inshorts

अमरुल्लाह के भाई की तालिबान ने की हत्या, कहा- उनका शव सड़ना चाहिए

अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सलेह के परिवार के सदस्य एबादुल्लाह सलेह ने शुक्रवार को बताया कि तालिबान ने अमरुल्लाह के भाई रोहुल्लाह सलेह की हत्या कर दी है। एबादुल्लाह ने आगे बताया, "तालिबान ने अंकल की हत्या कल की थी और हमें उनका शव भी नहीं दफनाने दिया, तालिबान कहता रहा कि उनका शव सड़ना चाहिए।"