उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की हत्या पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है, ''इन लोगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं।'' उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी संगठनों के नाम सामने आ रहे हैं और...दोनों आरोपियों की अन्य जानकारियां भी सामने आ रही हैं...घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों और संगठनों की जड़ तक पहुंचकर...उन्हें हमेशा के लिए उखाड़ना पड़ेगा।''