न्यूज़ीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप-2021 जीतने के बाद भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने अपने ट्वीट में गलती से न्यूज़ीलैंड को जीत की बधाई दे दी। ट्रोल होने के बाद मिश्रा ने ट्वीट डिलीट कर ऑस्ट्रेलिया को बधाई देते हुए दूसरा ट्वीट किया। एक यूज़र ने तंज़ कसा, "वायु प्रदूषण की वजह से...टीवी स्क्रीन...ठीक से नहीं दिखी?"