अमित शाह ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, देश के खतरे और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में व्याप्त मौजूदा खतरे और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों, सीएपीएफ, सशस्त्र बलों के खुफिया विंग, राजस्व व वित्तीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों ने भाग लिया।