गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मकवाल बॉर्डर पर रहने वाले एक स्थानीय नागरिक को अपना मोबाइल नंबर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने शख्स का नंबर भी लिया और कहा कि जब भी ज़रूरत हो, वह उन्हें फोन कर सकते हैं। अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद शाह पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए हैं।