अमित शाह ने मंच से हटवाई बुलेटप्रूफ कांच, कहा- मैं आप लोगों से बात करना चाहता हूं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड हटवा दी और उन्होंने व उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बिना बुलेटप्रूफ कांच के भाषण दिया। गृह मंत्री ने कहा, "मैं घाटी के अपने भाई-बहनों और युवाओं के साथ मन खोलकर बात करना चाहता हूं...इसलिए न बुलेटप्रूफ है...न कोई सिक्योरिटी है।"