रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से जुड़े फेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर टीम गुरुवार को तेलंगाना पहुंची। बकौल रिपोर्ट्स, टीम तेलंगाना कांग्रेस के ऑफिस जा सकती है और पार्टी के 4 पदाधिकारियों को दोबारा नोटिस मिल सकता है। मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन किया था।