अमूल के बाद गोवर्धन मिल्क का दाम भी ₹2/लीटर बढ़ाया गया

अमूल द्वारा दूध के दाम में ₹2/लीटर की वृद्धि करने के एक दिन बाद मंगलवार को पराग मिल्क फूड्स ने गाय के दूध के गोवर्धन ब्रैंड की कीमत तत्काल प्रभाव से ₹2/लीटर बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा कि ऊर्जा, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और पशु चारे की लागत बढ़ने के चलते लगभग तीन साल बाद कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।