पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए धमाकों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। इससे पहले धमाकों के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। गौरतलब है, पहला धमाका शनिवार (6 मई) जबकि दूसरा सोमवार (8 मई) को हुआ।