गुरुवार को अमृतसर जा रही विस्तारा की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को खराबी का पता चला जिसके बाद उसने तुरंत एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क किया। इस विमान में 146 यात्री सवार थे।