अमृतसर में चाय की दुकान पर रुककर सीएम चन्नी ने कटोरी में पी चाय; सुनाई कविता
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद अमृतसर में एक चाय की दुकान पर थोड़ी देर के लिए रुके और इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। सीएम चन्नी ने बेंच पर बैठकर कटोरी में चाय पी और एक कविता सुनाई जिसके बोल 'चलते फिरते हुए...' थे।