अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर 30 घंटे में हुआ दूसरा धमाका, 1 शख्स घायल

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट पर सोमवार सुबह हुए धमाके में 1 शख्स घायल हो गया। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया और बम निरोधक दस्ता व फॉरेंसिक विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि हेरिटेज स्ट्रीट पर 30 घंटे में हुई यह धमाके की दूसरी घटना है।