अमेठी को जीतना होता तो राहुल अपने चपरासी को टिकट ना देते: रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर रायबरेली से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है, "राहुल को अमेठी को जीतना होता तो क्या अपने चपरासी को टिकट देते?" बकौल सिंह, राहुल अमेठी छोड़कर भाग आए हैं। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।