अमेरिका और कनाडा में शराब की कई दुकानों से हटाई गई रूसी वोडका; वीडियो सामने आए

यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में अमेरिका और कनाडा में शराब की दुकानों से रूसी वोडका के स्टॉक को हटाया जा रहा है। शराब की दुकानों और बार मालिकों द्वारा शेल्फ से बोतलें हटाने और वोडका उड़ेलने के कई वीडियो सामने आए हैं। ओंटारियो (कनाडा) में सरकारी अधिकारियों ने दुकानों को रूसी वोडका को हटाने का निर्देश दिया है।