अमेरिका और तालिबान ने अफगानियों के लिए मानवीय सहायता पर चर्चा की: अमेरिकी अधिकारी
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिका और तालिबान के बीच अफगानिस्तान के लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने को लेकर कतर में चर्चा हुई है। उन्होंने मंगलवार को बताया कि बातचीत सुरक्षा व आतंकवाद की चिंताओं और मानवाधिकारों जैसे अन्य अहम मुद्दों पर भी केंद्रित थी। अफगानिस्तान से यूएस की वापसी के बाद यह दोनों पक्षों के बीच पहली वार्ता थी।