अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (75) को यूरिनरी ट्रैक्ट के संक्रमण के कारण कैलिफॉर्निया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने मंगलवार को थकावट की शिकायत की थी। क्लिंटन के प्रवक्ता एंजेल उरेना ने कहा, "वह ठीक हो रहे हैं...और बेहतरीन तरीके से देखभाल करने को लेकर डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ के अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।"