अमेरिका के फ्लोरिडा में मिला अब तक का 'सबसे बड़ा पायथन', 18 फीट है लंबाई; तस्वीरें आईं सामने
फ्लोरिडा (अमेरिका) में जीव-वैज्ञानिकों ने अब तक के सबसे बड़े बर्मीज़ पायथन की खोज की है। 98 किलोग्राम वज़नी और 18 फीट लंबी इस मादा पायथन के अंदर 122 अंडे विकसित होने की अवस्था में हैं। वैज्ञानिकों को पायथन के पेट में हूफ कोर मिले हैं जिससे 'उसके अंतिम भोजन के रूप में हिरण खाने' के संकेत मिलते हैं।