अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका के साथ 'न्यू स्टार्ट' परमाणु हथियार संधि सस्पेंड करना रूस की सबसे बड़ी गलती है। उन्होंने कहा, "हालांकि, (रूसी राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन के इस कदम से यह स्पष्ट नहीं है कि वह परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं।" गौरतलब है, यह परमाणु संधि 2011 में प्रभावी हुई थी।