inshorts

अमेरिका के स्कूल में 15-वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, 3 की मौत व 8 अन्य घायल

अमेरिका के मिशिगन में एक 15-वर्षीय छात्र द्वारा स्कूल में की गई गोलीबारी में 14 व 17-वर्षीय 2 छात्राओं और एक 16-वर्षीय छात्र की मौत हो गई है जबकि एक शिक्षक समेत 8 अन्य घायल हैं। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना पर शोक जताते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।