अमेरिका के हेडक्वॉर्टर से सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करेगी पेप्सिको: रिपोर्ट

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार पेय व चिप्स निर्माता कंपनी पेप्सिको अपने अमेरिका स्थित हेडक्वॉर्टर से सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा कि छंटनी का उद्देश्य संगठन को सरल बनाना है ताकि अधिक कुशलता से काम हो सके। बकौल रिपोर्ट, पेय व्यवसाय में अधिक कटौती की जाएगी।