अमेरिका द्वारा कई दशकों में पहली बार दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियारों वाली पनडुब्बी तैनात किए जाने के बाद उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र में 2 कम दूरी की मिसाइलें दागी हैं। गौरतलब है, अमेरिका के नेतृत्व वाला संयुक्त राष्ट्र कमांड मंगलवार को उत्तर कोरिया में घुसे एक अमेरिकी सैनिक की रिहाई सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है।