अमेरिका ने 4 साल में पहली बार किया अपने परमाणु हथियारों की संख्या का खुलासा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शासनकाल में रोक लगने के बाद अमेरिका ने 4 साल में पहली बार अपने परमाणु हथियारों की संख्या का खुलासा किया है। इसके अनुसार, सितंबर 2020 तक उसके पास 3,750 ऐक्टिव व इनऐक्टिव परमाणु हथियार थे। यह संख्या 1967 के मुकाबले 88% कम है जब अमेरिका के पास अधिकतम 31,255 परमाणु हथियार थे।