अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार को अपने नागरिकों को व्यावसायिक उड़ानों के ज़रिए रूस से तत्काल निकलने की सलाह दी। विभाग ने कई एयरलाइन्स द्वारा रूस के लिए उड़ानें रद्द करने और कई देशों द्वारा रूस के लिए एयरस्पेस बंद करने का हवाला दिया। बकौल विभाग, नागरिक आकस्मिक प्लान तैयार रखें जो यूएस सरकार की सहायता पर निर्भर न हो।