अमेरिका ने 'एडवांस्ड टेक' फर्म्स पर चीन में प्लांट लगाने पर लगाया 10 साल का बैन

अमेरिकी सरकार ने फेडरल फंडिंग पाने वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा चीन में 'एडवांस्ड टेक' वाले प्लांट लगाने पर 10 साल का बैन लगा दिया है। लोकल सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से $50 बिलियन की योजना के तहत ये दिशानिर्देश जारी हुए हैं। वाइट हाउस ने कहा है, "फंडिंग पाने वाली कंपनियां...राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकतीं।"