अमेरिका ने गाज़ा में विमान के ज़रिए गिराए खाने के 36,800 और पैकेट, हुई आलोचना

अमेरिका ने मंगलवार को गाज़ा में विमानों के ज़रिए खाने के 36,800 पैकेट गिराए। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल के प्रमुख जॉन एगलैंड ने 'बीबीसी' से कहा है, "एयरड्रॉप (आसमान से राहत सामग्री गिराना) महंगा व बेतरतीब है और आमतौर पर गलत लोगों को सहायता मिल जाती है।" कुछ दिनों पहले अमेरिका ने गाज़ा में खाने के करीब 38,000 पैकेट गिराए थे।