अमेरिका ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम का किया एलान, कोरी ऐंडरसन को मिली जगह

टी20 विश्व कप 2024 के सह-मेज़बान अमेरिका ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। भारतीय मूल के मोनांक पटेल को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि ऐरन जोनेस टीम के उप-कप्तान होंगे। टीम में न्यूज़ीलैंड के पूर्व खिलाड़ी कोरी ऐंडरसन समेत अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार और नीतीश कुमार भी शामिल हैं।