अमेरिका ने शुक्रवार को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले 12 देशों के नाम की घोषणा की। इनमें म्यांमार, चीन, क्यूबा, एरिट्रिया, ईरान, निकारागुआ, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, सऊदी अरब, तज़ाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर के देशों में धर्म की स्वतंत्रता की स्थिति की करीब से निगरानी करना जारी रखेगा।