अमेरिका ने पहली बार टी20I में एशियाई देश को हराया, बांग्लादेश से 5 विकेट से जीता
अमेरिका ने 3 मैचों की टी20I सीरीज़ के पहले मैच में मंगलवार को बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। यह अमेरिका की किसी भी एशियाई देश के खिलाफ पहली जीत है। अमेरिका की यह आईसीसी के किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20I में दूसरी जीत है। अमेरिका ने इससे पहले 2021 में आयरलैंड को हराया था।