अमेरिका ने बेस के अंदर 10,000 अफगानियों को ठहराए जाने की तस्वीरें पहली बार जारी कीं

अमेरिका ने फोर्ट ब्लिस सैन्य अड्डे के भीतर की तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर पहली बार जारी की हैं जहां अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट किए गए तकरीबन 10,000 अफगान नागरिक रह रहे हैं। सभी अफगान नागरिकों को अमेरिका में आने से पहले मेडिकल-सुरक्षा जांच से गुज़रना पड़ा। तस्वीरों में दिख रहा है कि शरणार्थी पंक्ति में भोजन के लिए खड़े हुए हैं।